दवा के साथ भरोसे की 'डोज' दे रहे फार्मासिस्ट, मरीजों की मुस्कान ही सुकून
संभल, सितम्बर 24 -- संभल। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर के साथ फार्मासिस्ट भी स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। दवाओं की जानकारी देने से लेकर मरीजों की जरूरत के समय मदद करने तक फार्मासिस्ट अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर ऐसे ही फार्मासिस्टों की सेवा और समर्पण को याद किया जा रहा है। सर्दी हो या गर्मी, दिन हो या रात, मरीजों की जरूरत के समय फार्मासिस्ट तत्पर रहते हैं। दवा की सही खुराक और उसके इस्तेमाल की जानकारी देने के साथ ही मरीजों की परेशानियों को समझना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट के के हटवाल, सुरेशपाल मरीजों को केवल एक रोगी के रूप में नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह मानकर उनकी देखभाल करते हैं।फार्मासिस्टों का कहना है कि मरीज जब स्वस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.