महाराजगंज, फरवरी 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी बाजार में मंगलवार को एक दवा की दुकान पर इलाज कराने पहुंची महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने इंजेक्शन लगाया और इसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मेडिकल स्टोर के बाहर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। स्टोर को सील कर दिया गया है। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलापुर निवासिनी सुभावती श्रीवास्तव (55) कटहरी खुर्द स्थित अपने मायके आई थी। उसको बुखार था और ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। वह अपनी भाभी के साथ मेडिकल स्टोर पर इलाज कराने पहुंची। मेडिकल स्टोर संचालक ने उसकी बीमारी की जांच के बाद इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद महिला की मौत हो गई।...