पीलीभीत, मई 20 -- पीलीभीत। अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री, जन स्वास्थ्य पर उत्पन्न गंभीर खतरा और छोटे केमिस्टो के संरक्षण के लिए तत्काल हस्तक्षेप किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर दवा कारोबारियों ने बीस मई को काम बंद रखने का आवाहन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। वहीं दवा कारोबारियों के दूसरे ग्रुप ने बंदी से अलट रहने का दावा किया है। दवा कारोबारियों में अलग अलग मत होने के बीच मरीज और उनके तीमारदारों को परेशानियां नहीं होने के आसार हैं। बंदी का आवाहन किए जाने के बाद बंदी के समर्थन में दवा कारोबारियों के एक गुट जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद तिवारी सिटी मजिस्ट्रेट वीवी तोमर को ज्ञापन दिया। यह भी पढ़ें- आज दवा की दुकानें रहेंगी बंद साथ ही बीस मई के लिए अपनी तैयारी व प्रदर्शन का रूट बताया। वहीं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफ...