बलिया, अप्रैल 14 -- बलिया। दवाओं की बिक्री में दुकानदारों की मनमानी से नाराज ड्रग विभाग के अधिकारियों ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर कार्रवाई की है। हालांकि इसके बावजूद दुकानदारों की चालबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों ड्रग इंस्पेक्टर ने जनपद के एक दर्जन से अधिक दुकानों की जांच की थी। इस दौरान कुछ दुकानों में दवाओं के खरीद-बिक्री का बिल नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया था। हालांकि दुकानदारों ने जबाब नहीं दिया। ड्रग इंस्पेक्टर रजत पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट के आधार औषधि अनुज्ञापन अधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ जीएल गुप्ता ने नेशनल इंटरप्राइजेज बलिया, दवा संगम रसड़ा, आशिवार्द मेडिकल स्टोर बांसडीह, भारत मेडिकल स्टोर पकड़ी, इंडियन मेडिकल स्टोर चितबड़ागांव तथा चौधरी मेडिकल स्टोर चितबड़ागांव का लाइसेंस 15 दिनों के लिए सस्पेंड किया है। ...