हाथरस, नवम्बर 20 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में परीक्षा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रतिभाग कराने के लिए जीवन आयुर्वेद भवन के निदेशक मुकेश चौहान ने सीपीएस गर्ल्स इंटर कालेज सिकंदराराऊ की 101 छात्राओं को परीक्षा में शामिल कराने का जिम्मा लिया है। ताकि यह छात्राएं अपने भविष्य को और बेहतर बना सके। हिन्दुस्तान पिछले ग्यारह साल से बच्चों की प्रतिभाओं को पंख लगाने के लिए परीक्षा कराता आ रहा है। इसमें हर साल जिले के स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करते हैं, लेकिन तमाम सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इन परीक्षाओं से पैसे के अभाव में वंचित रह जाते हैं। ऐसे में तमाम सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले जीवन आयुर्वेद भवन कचौरा के निदेशक मुकेश चौहान ने सिकंदराराऊ कस्बे के सीपीएस गर्ल्स इंटर कालेज कीह 101 छात्राओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.