शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- शाहजहांपुर। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और दवा कारोबार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में सदर थाना के निकट स्थित एक होटल में दवा व्यापारियों और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दवा कारोबार से जुड़े नियमों के पालन, सुरक्षित भंडारण, कोल्ड चेन दवाओं के रखरखाव तथा व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार ने कहा कि जनस्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों से वैध बिल पर दवाओं की खरीद-बिक्री, अभिलेख अद्यतन रखने और विभागीय दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने की अपील की। ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कोल्ड चेन दवाओं के सुरक्षित रखरखाव, एक्सपायरी दवाओं को अलग रखने और औषध...