प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 28 -- यूपी के कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल भेजी गई बहू शालू की रिहाई पर सोमवार को फैसला आ सकता है। पुलिस ने विवेचना में शालू की भूमिका न मिलने पर कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। जिस पर सीजेएम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हो सकती है। सब सामान्य रहा तो रिहाई परवाना जारी हो सकता है। जिसके बाद शालू जेल से बाहर आ जाएगी। पिता नरेश अरोड़ा के मुताबिक पुलिस ने जब शालू को हत्याकांड में आरोपित बना जेल भेजा था, तभी से भरोसा था वह ऐसा नहीं कर सकती। खुशी है जिस पुलिस ने जेल भेजा था, उसी ने उसे हत्याकांड में निर्दोष मानते हुए कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। शालू का बेटा श्रीजय ठाकुरगंज में नाना-नानी के पास है। परिजनों के मुताबिक शालू रतन आर्बिट स्थित फ्लैट पर जाने के बजाए नाना के घर जाएगी ...