प्रयागराज, मई 8 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के शेरडीह हबीबपुर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित अभयराज यादव मेडिकल स्टोर चलाते हैं। गुरुवार को सपरिवार जौनपुर के मछलीशहर एक शादी समारोह में गए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने के हार, अंगूठी, कान के बाले समेत लाखों के जेवरात और साठ हजार रुपये की नकदी समेट कर फरार हो गए।शुक्रवार दोपहर जब परिजन लौटे तो घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों किए पार मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, हालांकि देर रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...