लखनऊ, जुलाई 23 -- Up Government Order: यूपी में दवा कारोबारियों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधिक प्रशासन ने एक आदेश जारी किया है, जो किसी झटके से कम नहीं है। एफएसडीए ने फिलहाल नए थोक दवा लाइसेंस जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। एफएसडीए के इस आदेश से दवा कारोबारियों में खलबली मच गई है। पुराने लाइसेंसों के सत्यापन का काम पूरा होने तक यह रोक जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की आयुक्त डा. रोशन जैकब ने गुरुवार को सभी मंडलों के सहायक आयुक्त (औषधि) और जिलों के औषधि निरीक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि पूर्व में जारी थोक औषधि विक्रय लाइसेंसों का सत्यापन पूरा होने और मुख्यालय से अगले आदेश मिलने तक कोई नया थोक दवा लाइसेंस जारी न किया जाए। प्रदेश में बीते दिनों में आगरा से लेकर लखनऊ सहित वारा...