इटावा औरैया, मई 21 -- इटावा। बुधवार को जिले के समस्त केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एकजुट होकर सड़कों पर उतरे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बंद रखीं दुकानेंहड़ताल का उद्देश्य इटावा केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में दवाओं की अवैध ऑनलाइन बिक्री, फर्जी एआई जनरेटेड ई-प्रिक्रिरप्शन, बिना चिकित्सकीय परामर्श दवा डिलीवरी एवं ऑनलाइन कंपनियों की अंधाधुंध डीप डिस्काउंटिंग नीति के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल रही। दवा विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखी। हड़ताल के चलते 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ वहीं मरीजों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ( एआईओसीडी) एवं ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश ( ओसीडीयूपी) ने देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान दवा व्यापारियों न...