लखीसराय, अप्रैल 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सदर अस्पताल में शनिवार को दवा काउंटर के अंदर स्वास्थ्य कर्मी की अनावश्यक भीड़ देख अस्पताल के डीएस डॉ कुमार अमित भड़क गए। काउंटर के अंदर आवश्यकतानुसार ही स्वास्थ्य कर्मी की एंट्री का निर्देश दवा काउंटर इंचार्ज रणधीर कुमार को दिया। उन्होंने बताया कि बेवजह भीड़ की संख्या से दवा वितरण पूरी तरह प्रभावित होता है। अनावश्यक भीड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियम का पालन जरूरी है। उन्होंने इंटर्नशिप कर रहे स्वास्थ्य कर्मी को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी इंटर्न को अनिवार्य रूप से आई कार्ड पहनना, निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना और नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। नियम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.