फतेहपुर, मई 16 -- फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 12 मई की सुबह करीब सात बजे कस्बे में दवा कराने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...