रुडकी, फरवरी 10 -- रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी में कार्यरत 19 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक के परिजनों के साथ आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक से लगातार तीन दिन तक जबरन काम कराया गया। आरोप है कि करंट लगने के कारण कर्मचारी की मौत हुई है। साथ ही घटना के करीब 12 घंटे बाद परिवार को सूचना देने का भी आरोप लगाया गया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गदरजुड़ा निवासी 19 वर्षीय आदर्श रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवा कंपनी में कर्मचारी था। परिजनों का कहना है कि कंपनी अधिकारियों ने पिछले तीन दिनों से आदर्श को घर नहीं जाने दिया था। काम का टारगेट पूरा करने के दबाव में उससे लगातार ड्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.