दवा और ऑक्सीजन होता तो कई बच्चों की जान बच जाती, राघोपुर में बोले तेजस्वी- परिजनों को 3 डिसमिल जमीन दें
वैशाली, अक्टूबर 15 -- वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार की देर शाम 8:00 बजे अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद पंचायत में नाव हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी विस्तार पूर्वक ली। परिजनों ने बताया कि घटना कैसे हुई उसके बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने किस तरह मदद की। घटना के कितने देर बाद एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। स्वजन तेजस्वी प्रसाद यादव को रो-रो कर घटना के संबंध में बता रहे थे। तेजस्वी यादव ने मृतक के परिवार वालों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर की घटना बहुत ही दुखद है। हम पहले दिल्ली में थे। वहां नौजवानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.