मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर। सरकारी अस्पतालों में दवा की उपलब्धता के मामले में मुजफ्फरपुर आठवें स्थान आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने यह रिपोर्ट जारी की है। बीते दिनों दवाओं की उपलब्धता में मुजफ्फरपुर 36वें स्थान पर चला गया था। जिला अनुश्रवण व मूल्यांकन पदाधिकारी राजेश झा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में दवा पर्याप्त मात्रा में आ गई है। उन्होंने बताया कि सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 80 प्रतिशत दवा उपलब्ध है। दवा उपलब्ध होने से मरीजों को सभी दवाएं अस्पतालों की ओपीडी से मिल रही है। यह भी पढ़ें- दवा उपलब्धता में मुजफ्फरपुर आठवें स्थान पर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...