फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थाना क्षेत्र के आशापुर के पास सोमवार भोर पहर दवाओं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक घायल हुआ है। गनीमत रही उसे गंभीर चोंटे नहीं आई है। रेवाड़ी हरियाणा निवासी चालक पवन कुमार ने बताया कि कोलकाता स हरियाणा जा रहा था। आशापुर के पास ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...