प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। मध्य पूर्व में जंग का असर अब दवाओं के दाम पर भी पड़ने लगा है। थोक व फुटकर दुकानों पर दवाओं के साथ ही सर्जिकल सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। इसके पीछे वजह दवाओं के बनाने में प्रयोग होने वाले सॉल्वेंट्स और इंटरमीडिएट्स की लागत में इजाफा होना बताई जा रही है। इसकी एक और वजह दवाओं की पैकेजिंग में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक और एल्युमिनियम फाइल्स का महंगा होना भी है। एसआरएन अस्पताल के गेट पर स्थित दवा स्टोर पर जिन दवाओं के दाम बढ़े हैं उन दवाओं की मांग ज्यादा होती है। इसमें पैरासीटामोल, डोलो-650, सीनारेस्ट, क्रोसीन, ग्लूकोज के बोतल, सीरिंज, हैंड ग्लब्स, प्लास्टिक पाइप शामिल हैं। फुटकर में इन दवाओं व सामग्री के औसत दाम में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। पैरासीटामोल का जो पैकेट 550 रुपये में मिलता था, वह अब 580 से 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.