दवाओं के दुष्प्रभावों की रिपोर्टिंग को किया जागरूक
बिजनौर, सितम्बर 23 -- दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मा कोविजिलेंस सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग और प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं की पहचान व रिपोर्टिंग के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि महासचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि दवाओं का सेवन चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ही करना चाहिए। प्रतिकूल प्रतिक्रिया होने पर समय से इसकी जानकारी देना जरूरी है। रजिस्ट्रार राजीव कुमार ने फार्मा कोविजिलेंस के महत्व पर प्रकाश डाला। एचओडी फार्मेसी ने रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. वीके भारती ने दवाओं के दुष्प्रभावों की जानकारी को विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बताया। यह भी पढ़ें- औषधियों के दुष्प्रभाव की पहचान और रिपोर्टिंग पर दिया जोर शिक्षिका आकांक्षी ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.