आरा, मार्च 6 -- आरा, हिप्र.। सदर अस्पताल में दवाओं के खपत, वितरण, मांग व आपूर्ति की जानकारी लेने शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य समिति की सहायक कार्यपालक निदेशक डॉ अनुपमा सिंह पहुंची। वे आरा में डीडीसी के पद पर भी रह चुकी हैं। उन्होंने सदर अस्पताल पहुंचकर अस्पताल प्रबंधक, जिला दवा भंडार व सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट से जानकारी ली कि किन दवाओं की खपत अधिक है। डॉक्टरों की ओर से किन-किन दवाओं को अधिक लिखा जाता है और उनका आपूर्ति राज्य स्तर से होता है कि नहीं। जिन दवाओं की खपत अधिक है उन दवाओं की आपूर्ति कम है या अधिक। साथ ही जिन दवाओं की खपत कम है उसे अधिक मंगाया जा रहा है या कम। इन सारी बातों की रिपोर्ट बैठक के दौरान ली। साथ ही उन्होंने पिछले तीन माह के सदर अस्पताल में दवा वितरण के मांग व आपूर्ति पर संतोष जतायी। इसके बाद कोईलवर स्थित सामुदायिक स...