जौनपुर, फरवरी 20 -- बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। पशु पालन विभाग की ओर से पशु पालकों की सुविधा के लिए 1962 नंबर हेल्प लाइन की सचल दस्ता टीम की स्थापना की गयी है, लेकिन इन दिनों दवाओं की किल्लत के कारण इस एंबुलेंस का लाभ पशुपालकों को नहीं मिल रहा है। पशुपालकों का आरोप है कि क्षेत्र में मोबाइल वेटनरी यूनिट की एम्बुलेंस महज दिखावा साबित हो रही है। पशुपालक अपने बीमार मवेशियों के उपचार के लिए जब भी 1962 (हेल्पलाइन) पर काल करते हैं तो कुछ ही समय बाद एक बड़ी एम्बुलेंस से एक पशु चिकित्सक अपनी टीम के साथ पशु पालक के घर पहुंच जाते हैं, लेकिन उनके पास बीमार पशुओं के उपचार के लिए दवा के नाम पर एक सामान्य एंटोबायोटिक दवा के अलावा कुछ भी नहीं रहता है। पशु पालक पीयूष रंजन दुबे, अवनीश दुबे, श्रीपति गौतम, राजेन्द्र प्रसाद, रामआसरे तिवारी, राधेश्याम यादव का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.