उन्नाव, जून 14 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गांव की रहने वाली रूप कुमारी ने मोहान चौकी में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने पति राम मूरत विश्वकर्मा के साथ दवाई लेने मोहान में डाक्टर लखन के अस्पताल जा रही थी। तभी अस्पताल के कुछ दूर पहले ही एक युवक सफेद कपड़े पहने मिला और फूंक मार बीमारी सही करने की बात कही और थोड़ी देर तक बात करने के बाद उसके गले में पड़ा मंगलसूत्र व कान के बाले तथा 35 सौ रूपये नगद तथा उनके पति राम मूरत के पास मौजूद 15 हजार रुपये निकलवा कर फूंक मारने के लिए ले लिया। जब तक दम्पति कुछ समझ पाते, वह रुपये व जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज नहीं हुई है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...