कन्नौज, जुलाई 18 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गंभीर वारदात सामने आई है। रविवार को मां के साथ दवाई लेने छिबरामऊ गई थी। तभी युवती को फर्रुखाबाद चौराहे से पड़ोसी गांव निवासी कार सवार युवक द्वारा अगवा कर अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। कई घंटे बाद आरोपी पीडि़ता को सौरिख के पास किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीडि़ता के अनुसार, वह 12 जुलाई को अपनी मां के साथ छिबरामऊ दवाई लेने गई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पारू : दुकान में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज दोनों फर्रुखाबाद चौराहे पर पहुंचे, जहां मां दवा लेने के लिए दुकान पर चली गई। इसी दौरान पड़ोसी गांव निवासी कार सवा...