गाज़ियाबाद, अप्रैल 19 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक दवा मेडिकल स्टोर से 1.85 लाख रुपये की दवा लेकर भुगतान न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देव नगर कॉलोनी निवासी गौरव शर्मा की दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित राम मार्केट में दुकान है। उन्होंने बताया कि अमित कुमार ने खुद को मोदीनगर स्थित सीएचसी का कर्मचारी बताकर 1.85 लाख रुपये की दवाइयां ले गए और चेक दिया। बाद में चेक बाउंस हो गया और पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा हैRs.। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमित कुमार गुप्ता निवासी अज्ञात व इमरान निवासी कलछीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...