देहरादून, फरवरी 10 -- रुड़की। भगवानपुर में मंगलवार को भी दवाई कंपनी में वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों का धरना प्रदर्शन कंपनी गेट पर जारी रहा। श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। धरने के चलते कंपनी का कामकाज प्रभावित रहा। श्रमिकों का कहना है कि वेतन, सुविधाएं और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...