दवाइयों की कमी व लापरवाही पर बिफरी विधायक, चेतावनी
सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक सैयदा खातून ने शनिवार को बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जहां पर जीवन रक्षक दवाइयों की कमी एवं रखरखाव में लापरवाही और मरीजों को दवा न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों पर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। लापरवाही को लेकर सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखने की चेतावनी दी। विधायक सैयदा खातून ने सबसे पहले विभिन्न कक्षों में पहुंचकर चिकित्सकों की उपस्थिति को देखा। इसके बाद दवा भंडारण कक्ष में पहुंचकर दवाइयों के निर्धारित तापमान में रखने के डब्लूएचओ आधारित मानकों की जांच की, जो संतोष जनक नहीं पाई गई। इसके अलावा लाग बुक के इंट्री व रखरखाव में लापरवाही पाई गई। तैनात कर्मचारी से पूछताछ में कई जरूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.