पटना, दिसम्बर 15 -- बिहार विधानसभा चुनाव में दल विरोधी कार्य करने वालों को जदयू की सदस्यता नहीं दी जाएगी। सोमवार को पार्टी अनुशासन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि पार्टी की अपेक्षा है कि गत विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता न दी जाए, ताकि संगठनात्मक अनुशासन एवं एनडीए गठबंधन की मजबूती सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर अनुशासन समिति ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने पर भी चर्चा की। साथ ही बैठक में प्रत्येक चुनावी परिवाद की समीक्षा तथा प्राप्त रिपोर्टों के सत्यापन पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति ने सभी मामलों की गंभीरता से ...