कौशाम्बी, जनवरी 31 -- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आयुक्त प्रयागराज/रोल प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में अपर आयुक्त प्रशासन रतन प्रिया द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने प्राप्त दावे/आपत्तियों/नोटिसों की सुनवाई के संबंध में जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के जानकारी किया। बैठक में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी प्रदीप चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के आशीष केशरवानी एवं कांग्रेस पार्टी के हेमंत रावत एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त प्रयागरा...