मैनपुरी, मार्च 28 -- कस्बा का दलेलनगर नगला हंसी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया था। जर्जर सड़क व जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीण जूझ रहे थे, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। खबर को हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसके बाद खबर का संज्ञान लेते हुए ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव ने सड़क का निर्माण कराने को लेकर सांसद डिंपल यादव को एक पत्र लिखा। सांसद ने अपनी सांसद निधि से दलेलनगर से नगला हंसी मार्ग को सीसी बनवाने के लिए धन स्वीकृत किया। सीसी मार्ग का निर्माण होने से 10 वर्ष से चली आ रही इस समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल गई है। सभासद रमन यादव, अरविंद यादव, श्याम सिंह, रोहित यादव, ध्रुव यादव, विमलेश, मानसिंह, अशोक कुमार, अनोखेलाल, राजवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, अशोक कुमार, अवनीश, रघुनाथ, सुनहरी लाल, शिवचरण, कमलेश, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.