फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- शमसाबाद। दलेलगंज गांव में खसरा फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया । बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और प्रभावित मरीजों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की। ग्राम प्रधान अनमोल यादव सहित कई ग्रामीण पिछले कई दिनों से खसरे की चपेट में थे । डॉ. सरवर इकबाल के निर्देश पर पहुंची टीम में डॉ. शुभम, आरती, लैब टेक्नीशियन राजन राव और गौरव सक्सेना शामिल रहे। डॉ. शुभम ने करीब 50 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं, जबकि लैब टेक्नीशियन ने 5 मरीजों के सैंपल की जांच की । स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, उबला पानी पीने और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- करोड़ों रुपए खर्च पर चार महीने में खसरे के 106 मरीज मिले टीम के पहुंचने से गांव में राहत का माहौ...