नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ईस्ट जोन की फाइनल में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन से भिड़ंत हुई। गुरुवार को यानी पांचवें दिन फाइनल ड्रॉ रहा। ईस्ट जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया है। कप्तान ईशान किशन (270) के दोहरे शतक के दम पर ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन जुटाए। जवाब में तिलक वर्मा की अगुवाई वाली साउथ जोन ने 336 रन जुटाए। ईस्ट जोन को 372 रन की बढ़त मिली। तिलक के बल्ले से 99 रनों की पारी निकली। वहीं, ईस्ट जोन अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 388 रन जुटाए जिससे उसकी कुल बढ़त 760 रन तक पहुंच गई। इसके बाद मुकाबला ड्रॉ घोषित हो गया। कप्तान तिलक वर्मा कबूल किया है कि उनकी टीम के हाथ से मैच पांचवें दिन नहीं बल्कि दूसरे दिन ही फिसला गया था, जब ईस्ट जोन ...