बेंगलुरु, अगस्त 25 -- बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय ने पांच विकेट चटकाए जबकि वैभव सूर्यवंशी ने भी दो विकेट लिए जिससे पूर्व क्षेत्र ने मंगलवार को बेंगलुरू में पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से करारी शिकस्त देकर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला ढाई दिन के भीतर ही समाप्त हो गया। पूर्व क्षेत्र ने पहली पारी में 467 रन बनाए थे जिसके जवाब में पूर्वोत्तर क्षेत्र की टीम पहली पारी में महज 111 रन पर सिमट गई। टीम इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में भी 146 रन पर आउट हो गई। तीसरे दिन दूसरी पारी में केवल 50 ओवर में ही मुकाबला समाप्त हो गया। सात रन पर बिना किसी नुकसान से दिन की शुरुआत करने वाली पूर्वोत्तर क्षेत्र की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। फेइरोइजाम जोतिन सिंह (39) और आकाश चौधरी (27) ने नौवें...