नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- ईस्ट जोन ने मंगलवार को दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जगह बना ली। ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में चार विकेट से जीत हासिल की। मैच के तीसरे दिन सेंट्रल जोन की दूसरी पारी में 158 रन पर ढेर हुई। मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी की। ईस्ट जोन 159 रन का लक्ष्य 39.3 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल किया। ईस्ट जोन ने 14 सालों के बाद दलीप ट्रॉफी फाइनल में एंट्री करने का कमाल किया है। ईस्ट जोन ने पिछली बार 2012 में खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ 61 रनों की पार्टनरशिप की। अभिमन्यु ने 55 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें एक सिक्स है।ईशान किशन ने ...