बांका, मई 30 -- बौंसी। निज संवाददाता बौसी बाजार के दलिया में अज्ञात चोरों ने देर रात एक घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नकद राशि, मोबाइल फोन तथा अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दलिया वार्ड संख्या-19 निवासी बलराम शर्मा के घर में यह वारदात हुई। पीड़ित परिवार ने बताया कि रात में सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए थे। देर रात करीब दो बजे गृहस्वामी की नींद खुली तो घर में सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने घर की जांच की, जहां गोदरेज अलमारी का ताला टूटा पाया गया और उसमें रखा सामान गायब था। यह भी पढ़ें- चोरों में पांच घरों और मैरिज लॉन से लाखों किए पार पीड़ित के अनुसार, अलमारी में रखे लगभग एक भर सोने के आभूषण, सात भर चांदी के जेवर, 7,500 रुपये नकद, कांसे के बर्तन तथा परिवार के कई मोबाइल फो...