पीलीभीत, जून 16 -- पांच साल पहले बीसलपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा को शादी का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाए और बड़े भाइयों की शादी होने के बाद शादी करने का झांसा देकर गुमराह किया गया। अब शादी कहीं दूसरी जगह होने की सूचना पर युवती आरोपी के घर पहुंची। युवक के पिता ने दलित समुदाय से होने की बात कह कर शादी करने से इंकार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...