कौशाम्बी, फरवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के रमचौरा भरवारी की रहने वाली गीता देवी पुत्री धर्म नारायण पासी ने बताया कि 31 दिसंबर की दोपहर वह पैदल सिंघिया स्थित बैंक शाखा जा रही थी। रास्ते में चमंधा व बेलहा गांव के बीच विपक्षी सगे भाई दयाराम पटेल और कुलदीप पटेल ने रोक लिया। आरोपी अपने एक अन्य भाई के खिलाफ पिछले दिनों की गई शिकायत को लेकर पीड़िता को गाली-गलौज करने लगे। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि मुकदमे की विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.