कौशाम्बी, जून 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 19 जून को उसकी 19 साल की बेटी को पड़ोसी देवा पटेल बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता के मुताबिक, इस बात का उलाहना देने जाने पर आरोपी के पिता शिवकुमार, मां सुर्मिला देवी, भाई दिलीप कुमार, बहन सरिता देवी व रीतू देवी ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। हत्या की धमकी दी। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की थी। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत को तहरीर दिया। उनके आदेश पर गुरुवार को एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। इसकी विवेचना डीएसपी सिराथू कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...