सुल्तानपुर, फरवरी 10 -- लंभुआ, संवाददाता। गांव में ही बगल में औरतों को सजाने के बाद घर वापस आ रही दलित युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती बगल में ही शाम को कुछ औरतों को सजाने गई थी। इसके बाद जब वह वापस लौट रही थी तभी रास्ते में दो युवक मोटरसाइकिल से आ गए और जबरन उसे मोटरसाइकिल पर बैठाने लगे और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर कपड़ा पकड़ कर खींचने लगे और मार पीटे। कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी सैतापुर सराय निवासी गोलू तथा शनि विश्वकर्मा के खिलाफ छेड़खानी व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...