उन्नाव, अगस्त 1 -- हिलौली। पुरानी रंजिश को लेकर दलित युवती को लगातार प्रताड़ित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने गांव के 4 लोगों पर घर के बाहर आकर जातिसूचक गालियां देने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौरावां थाना क्षेत्र के गुलरिहा मजरा बड़ी बहुटिया गांव की रहने वाली ज्योति पुत्री स्व. सुंदरलाल पासी ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि गांव के राम खेलावन कुशवाहा, रामबरन कुशवाहा, रानी पत्नी राम खेलावन और सारिका पत्नी शेर बहादुर से पहले से विवाद चला आ रहा है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, चार पर केस दर्ज आरोप है कि इसी रंजिश के चलते चारों लोग आए दिन उसके घर के बाहर पहुंच कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित कर...