गोरखपुर, जुलाई 18 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदरिया गांव निवासी एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित रितेश कुमार पुत्र राम नेवास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। आरोप है कि एक जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे वह मजदूरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान मदारिया चौराहे पर अभिषेक यादव, राज यादव, कुंदन सिंह तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया और जबरन खैरपार स्थित एक बाग में ले गए। रितेश का आरोप है कि वहां आरोपियों ने उससे दयाल गुप्ता को फोन कर बुलाने के लिए कहा। इंकार करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा...