दलित युवक से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी, दो पर केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 18 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव में दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चाड़ी निवासी नितेश कुमार पुत्र अमरजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने एक मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केशवापार दवा लेने जा रहा था। आरोप है कि गांव में अरुण राय पुत्र जयप्रकाश राय ने उसकी बाइक रोक ली और कहा, "कहां जा रहे हो?" जवाब देने पर आरोपी ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अरुण राय और विश्वजीत राय पुत्र चंद्रकेश राय ने उसे बाल पकड़कर पटक दिया तथा लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसकी नाक से खून निकलने लगा। यह भी पढ़ें- दलित युवक से मारपीट चार पर मुकदमा जाते समय आरोपियों ने दोबारा गांव में बुलेट चलाने पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.