मऊ, मार्च 11 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में एक दलित युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। घटना के विरोध में क्षेत्र के दर्जनों गांवों की महिलाएं थाना कोपागंज पहुंच गईं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के गेट पर हंगामा शुरु कर दिया।निजामुद्दीनपुर गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र रामकुंवर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च को शाम करीब चार बजे वह गांव में विश्वनाथ साहनी के दरवाजे के पास भट्ठे की ईंट गिन रहा था। इस दौरान 27 ईंट कम निकलीं, जिसकी जानकारी ड्राइवर दिनेश ने फोन पर उदयराज यादव को दी। इसके बाद वह अपने घर चला गया और बाद में गांव के गिरधारी गुप्ता के घर लाइट बनाने के लिए गया था।आरोप है ...