बिजनौर, जनवरी 7 -- शहर कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर युवक के साथ थप्पड़ व जूते से मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद वाल्मीकि समाज में आक्रोश है। कई संगठनों के पदाधिकारियों ने शहर कोतवाली पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को शहर कोतवाली के ग्राम धौकलपुर पंचायत फरीदपुर संसारु निवासी कमल कुमार पुत्र फूलचन्द, राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पारचा, रॉयल वाल्मीकि आर्मी द जस्टिस फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राहुल देसाई, आदेश वैद्य, सर्वेश वाल्मीकि, राजन, वाल्मीकि, रजनीश वाल्मीकि आदि के साथ शहर कोतवाली पहंुचा। वाल्मीकि संगठनों ने जातिसूचक शब्दों का ...