दलित युवक की पिटाई मामले में मुकदमा
कौशाम्बी, जून 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के पुराना पुरवा मजरा कोरियो निवासी वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसका बेटा विकास सोनकर डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के ही हरिओम सिंह ठाकुर ने पुरानी बातों को लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई की थी।आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया था। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि इसकी विवेचना डीएसपी सिराथू करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल का इलाज कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दूध लेने गए युवक के साथ मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.