कौशाम्बी, जनवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता पुरानी रंजिश में दलित युवक की पिटाई किए जाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को अदालत ने दोषियों को अर्थदंड की सजा सुनाई। यह निर्णय एससी-एसटी एक्स की विशेष अदालत ने दिया है। कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी धीरज कुमार उर्फ पप्पू, सूर्य प्रकाश उर्फ डब्बू पुत्र गंगा विष्णु व अचल कुमार पुत्र धीरज के खिलाफ 27 मार्च 2006 को स्थानीय थाने पर एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा कायम हुआ था। आरोप था कि इन सभी ने गांव में ही रहने वाले एक दलित युवक की पुरानी रंजिश के चलते पिटाई की थी। मुकदमे की विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। शुक्रवार को एससी-एसटी एक्स की विशेष अदालत में प्रकरण की सुनवाई हुई। इस दौरान गवाहों की गवाही और पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.