हाजीपुर, सितम्बर 5 -- दलित मुस्लिम युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर गोरौल निवासी मो.तुफैल उर्फ फूलबाबू को मनोनीत किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.वसीम ने मनोनयन पत्र देकर आशा जताया है कि इनके मनोनयन से पार्टी में मजबूती आयेगी। पार्टी के नीति और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इनके मनोनयन पर रवि कुमार,राज कुमार, राजेश चौधरी, नीतीश कुमार, मो.इसराइल, मो.इकबाल सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया है। -शैलेन्द्र पांडेय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...