उन्नाव, मार्च 17 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में मंगलवार सुबह खेत पर काम कर रहे दलित युवक और उसकी वृद्ध मां के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव के रहने वाले अनिल कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह वह खेत में बटाई के सरसों की झोराई कर रहा था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के रईश बेग आदि ने लाठी व असलहे के साथ मौके पर पहुंचे और जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए उसे खेत से भाग जाने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी वृद्ध मां कौशिल्या के साथ भी जातिसूचक गालियां देते हुए अभद्रता की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपित जान से मारने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.