पीलीभीत, जनवरी 29 -- पूरनपुर। गैर समुदाय के आरोपी ने दलित महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध पर गाली गलौज करते हुए धमकाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव की दहित महिला घर में सो रही थी। इस दौरान गांव में रहने वाला आबिद पुत्र साबिर उसके घर में घुस गया। उसने महिला को चारपाई पर दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर आबिद ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने के लिए धमकाया। महिला के शोर शराबा करने पर परिजन जाग गए। इस पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दलित महिला की तहरीर पर आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...