कौशाम्बी, फरवरी 23 -- करारी थाना क्षेत्र के अर्का फतेहपुर गांव निवासी शक्ति प्रकाश ने बताया कि 21 फरवरी को पड़ोसी मुनीम पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसकी पत्नी अंशू देवी की पिटाई शुरू कर दी। पीटने में आरोपी की बीवी, उसके पिता व मां भी शामिल थे। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया का कहना है कि मुकदमे की विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...