रामपुर, अप्रैल 9 -- क दलित महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चौकोनी निवासी रजनी पत्नी सुरेश पाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उसने बताया कि देर शाम उसका गांव निवासी कंचन और उसके पति सतपाल से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी तथा विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पिटाई के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आई। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने तक की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्रधिकारी द्वारा की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.