हाजीपुर, फरवरी 15 -- पातेपुर । संवाद सूत्र पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में मवेशी के लिए घास लेकर लौट रहे दलित महिला के साथ अभद्र व्यवहार पर हुई प्राथमिक की दर्ज। पीड़ित महिला ने मनचलों पर प्राथमिक की दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर में मवेशी की घास लेकर लौट रही दलित महिला के साथ जाति सूचक शब्द और छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के बाजितपुर कुसाही गांव के वार्ड नंबर 09 निवासी ममता देवी पति नागो राम ने पातेपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है। प्राथमिकी आवेदन में बताया है कि थाना क्षेत्र के बाजितपुर चूल्हा चौक निवासी गोलू मिश्रा पिता संजय मिश्रा, पिता स्व. रामनरेश मिश्रा द्वारा गांव के चौड़ से घास लेकर लौट रही थी। उसी दौरान पीड़िता और उसके ननद पर लाठी डांटे से म...